कॉरपोरेट जगत मदद को आया आगे, रिलायंस इंडस्ट्रीज देगी 500 करोड़, ओयो 6 शहरों में बनाएगा आइसोलेशन रूम



नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कॉरपोरेट जगत खुलकर सामने आ रहा है। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही रिलायंस 5-5 करोड़ रु रिलायंस महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देगी। इसके अलावा 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराया जाएगा। यानी 50 लाख के करीब खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पहले रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोवड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था। रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रहा है। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा की रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है।


रिलायंस ने किया मदद का ऐलान



  • प्रधानमंत्री राहत कोष 500 करोड़ रु

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष 5 करोड़ रु

  • गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष 5 करोड़ रु

  • 100 बिस्तरों का कोविड-19 अस्पताल

  • पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE)

  • 5 लाख जरूरतमंदों को अगले 10 दिन का खाना (50 लाख खाने)

  • रोजाना 1 लाख फेस मास्क का उत्पादन


ओयो रूम को आइसोलेशन रुम में बदला
ओयो रुम ने अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करके कोरोनावायरस से बचाव के लिए आइसोलेशन रुम का बनाए हैं। यह आइसोलेशन सेंटर 6 शहरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंग्लुरु और कोलकाता में बनाए गाए हैं। यहां खासतौर पर कोविड 19 से बचाव के लिए सैनिटाइज बेड बनाए गए हैं। एसबीआई, एचयूएल की मदद से अपोलो हॉस्पिटल ने कैटेगरी 1 के ओयो रूम को जरूरतमंद के लिए विकसित किया गया है।



Popular posts
128 अंक नीचे खुला डाउ जोंस लेकिन दुनियाभर के बाजारों में बढ़त; संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी
Image
 स्वास्थ्य कर्मियों को सस्ती दर पर 27 हजार कमरे उपलब्ध कराएगा मेक माई ट्रिप, 900 होटलों के साथ की साझेदारी
Image
शिल्पा शेट्टी ने स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया, वीडियो शेयर कर डॉक्टर्स को देवदूतों की तरह इंसानों को बचाते दिखाया
Image
 लॉकडाउन का 14वां दिन / रायपुर में अब सुबह 9 से 3 बजे तक सब्जी-किराना दुकानें खुलेंगी; केंद्र ने विमान से स्वास्थ्य सामग्री पहुंचाई
Image